फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 साल का दिलेर... बाइक पर भागते लुटेरे को खींचकर गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके में 84 साल के एक बुजुर्ग ने ऐसी दिलेरी दिखाई कि लोग दांतों तले उंगली दबा गए। घर में घुसकर पत्नी के गले की चेन खींचने का दुस्साहस करने वाले दो लुटेरों में से एक को बाइक पर भागते समय बुजुर्ग लल्लन प्रसाद ने खींचकर नीचे गिरा दिया और फिर भागने नहीं दिया। दूसरा लुटेरा तमंचा दिखाकर फरार हो गया, लेकिन नाम-पता मालूम होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

वारदात इज्जतनगर के आलोक नगर स्थित प्रेमधाम आश्रम के गेट नंबर-2 निवासी रेलवे से रिटायर कर्मचारी 84 वर्षीय बुजुर्ग लल्लन प्रसाद के घर में हुई। लल्लन प्रसाद के बेटे रामप्रकाश के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे उनके पिता घर के कंपाउंड में अखबार पढ़ रहे थे। मां हुमेला देवी घर के दरवाजे के पास बैठी थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश आकर रुके और पता पूछने के बहाने दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हो गए। हुमेला देवी के कुछ बोलने से पहले ही आरोपियों ने उनकी गले में पड़ी चेन झटके से तोड़ ली और भागने लगे।
लुटेरे जैसे ही बाहर निकलकर बाइक पर सवार हुए, पीछे दौड़ते हुए बुजुर्ग लल्लन प्रसाद भी पहुंच गए। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को पकड़ लिया और बाइक से खींचकर वहीं नाली में गिरा दिया। बाइक भी गिर गई। शोरशराबा सुनकर भीड़ जमा हो गई। बाइक चला रहा लुटेरा तमंचा दिखाते हुए भाग निकला। पकड़े गए दूसरे लुटेरे की जमकर पिटाई लगाने के बाद लोग थाना इज्जतनगर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम कैंट के गांव उमरसिया का हरिओम उर्फ पंकज बताया। फरार लुटेरा बारीनगला गांव का शेर सिंह निकला। इज्ज्तनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस दूसरे लुटेरे की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
फोन पर बोला, आ रहा हूं
फिर कर लिया स्विच ऑफ
पकड़े गए लुटेरे हरिओम उर्फ पंकज से पुलिस ने फोन कराकर अपने साथी शेर सिंह को चुपचाप बुलाने को कहा था। यह बताने से मना किया कि वह पुलिस की हिरासत में है। शेर सिंह से बातचीत के दौरान उसने डेलापीर पर आकर चेन देने की बात कही। इसके बाद पुलिस हरिओम को लेकर डेलापीर पहुंची लेकिन काफी देर बाद भी शेर सिंह वहां नही पहुंचा। कुछ देर बाद उसका फोन भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें