फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीफनगर पुलिस ने ऑटोलिफ्टर दबोचा, दो बाइक भी बरामद

विज्ञापन
जरीफनगर में पकड़ा गया ऑटोलिफ्टर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एक ऑटोलिफ्टर दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद हुईं और उसके पास से एक तमंचा भी मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटोलिफ्टर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जरीफनगर थाना पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने इशारा कर उसे रोक लिया। उससे बाइक के कागजात मांगे गए लेकिन वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने गहराई से छानबीन की तो पता चला कि वह जो बाइक चला रहा था वह चोरी की है। बाइक सवार को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। जहां उसने अपना नाम नेमपाल निवासी गांव रिजवाना थाना जुनावई जिला संभल बताया। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। मंगलवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें