फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अजितेश के भाई की गाड़ी पर देर रात अज्ञातों ने किया हमला, मामला दर्ज

Tue, 26 Nov 2019 06:58 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
साक्षी अजितेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बरेली में रह रहे अजितेश व साक्षी का परिवार किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता ही है। रविवार देर रात जोगी नवादा के एक बरातघर में गए अजितेश के बड़े भाई अभिषेक की गाड़ी पर कुछ लड़कों ने पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। उन्होंने अज्ञात के नाम से घटना की शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सोमवार को बारादरी थाने पहुंचकर अभिषेक नायक ने इंस्पेक्टर नरेश त्यागी को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात वह जोगी नवादा के ग्रीन लॉन में एक शादी में गए थे। रात एक बजे करीब अपनी स्कॉर्पियो को स्टार्ट कर ले जाने लगे तो पीछे से कुछ पत्थर फेंके गए। इससे गाड़ी के पीछे और साइड का शीशा टूट गया। 

इसके बाद वह तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकले। बताया कि इससे पहले जब वह लॉन के बाहरी हिस्से में घूमने आए थे तो चार-पांच लड़के उन्होंने गाड़ी के पास टहलते देखे थे। उन्हें पूरा यकीन है कि उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें