फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Final: टीम इंडिया की जीत पर बरेली-पीलीभीत में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने छोड़े खुशियों के पटाखे

Sun, 30 Jun 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के जश्न में हर भारतवासी खुशी से झूम उठा। बरेली और पीलीभीत में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया ने शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जैसे ही अपने नाम की, बरेली में शहरवासी ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को बधाई देने निकल पड़े। इस दौरान आतिशबाजी कर खुशी दोगुनी की गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी गुंजायमान हुए। शहर में दिवाली जैसी माहौल दिखाई दिया। 

विज्ञापन


शहर के मॉडल टाउन, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, संजयनगर, सैनिक कॉलोनी में लोगों ने पटाखे दागे। श्यामगंज में भी लोगों ने खुशी मनाई। लोग इसे बीते विश्व कप में मिली हार की भरपाई के रूप में देख रहे हैं। मिठाईयां भी बांटी गईं। देर रात तक जश्न जारी रहा। 

विराट कोहली ने टी20 के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया, जिसमें छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली। क्रिकेट प्रेमियों में इसकी भी चर्चा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत में क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न 
पीलीभीत में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए पूरनपुर में स्टेशन चौराहे पर बडी एलईडी को लगाया गया था। टीम इंडिया के जीतते ही शहर के छतरी चौराहा पर जश्न शुरू हो गया था। यहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रशंसक जमकर नाचे। भारत माता की जय के नारों से गगन गूंज उठा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें