नगर निगम की टीम ने चलाया अतिक्रमण अभियान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फीनिक्स मॉल के पास संचालित मिले तीन अवैध पार्किंग स्टैंड
बरेली। नगर निगम ने शहर में चल रही अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। निगम की टीम को पीलीभीत बाईपास रोड पर फीनिक्स मॉल के पास तीन अवैध स्टैंड संचालित मिले। निगम ने तीनों पार्किंग स्टैंड बंद करा दिए।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर कर अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना ने सेटेलाइट, पीलीभीत बाईपास पर अवैध पार्किंग स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया। पीलीभीत बाईपास पर फीनिक्स मॉल के पास तीन अवैध पार्किंग का संचालन होता मिला है। यहां वाहनों की रसीद काटकर वसूली की जा रही थी। जबकि जमीन नगर निगम के पास है। इसी तरह मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास, सांईं सुखदा अस्पताल, आकाश टॉवर, पटेल अस्पताल के पास भी नगर निगम की जमीन पर अवैध तौर से वाहनों का स्टैंड मिला। नगर निगम की टीम ने इन्हें हटा दिया। अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल की टीम ने नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध स्टैंडों का संचालन बंद करा दिया।