फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : दस हजार लोग होंगे प्रतिरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोविड के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। सभी सीएचसी और पीएचसी समेत वर्कप्लेस पर टीकाकरण के लिए देर शाम जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया। शासन से वैक्सीन की आपूर्ति होने पर मेगा वैक्सीनेशन शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक, वर्कप्लेस के तहत नव देवी मंदिर गढैया के पास पार्षद के कैंप ऑफिस, गांधीनगर कैंप कार्यालय, ईसीएचएस पीसी क्लिनिक, आरटीओ कार्यालय, आईवीआरआई, फाईक एन्क्लेव, एयरफोर्स, रेलवे स्वास्थ्य केंद्र नागेश्वर नाथ मंदिर पस्तौर में वैक्सीन लगेगी। यूपीएचसी इज्जतनगर, सिविल लाइंस, महिला अस्पताल, सीबीगंज, जाटवपुरा, जगतपुर, सुभाषनगर में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगेगी। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी आदि पर कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें