स्मैक तस्करी में सिपाही और दो छात्र गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के लालकुआं में एसओजी और पुलिस ने बरेली के कैंट थाने में तैनात सिपाही रविंद्र सिंह, बीडीएस व एमसीए छात्र को 1.07 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में सिपाही रविंद्र की गिरफ्तारी की सूचना के बाद एसएसपी बरेली ने उसे निलंबित कर दिया है।
नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उत्तराखंड में स्मैक की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को लालकुआं के सुभाषनगर बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान तीनों पकड़ में आए।
ये आरोपी पकड़े गए
सिपाही रविंद्र के साथ गिरफ्तार शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका आनंदपुर निवासी मोरपाल बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) का छात्र है। जबकि बरेली के आजादनगर निवासी अर्जुन पांडे एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। साथ में प्राइवेट नौकरी भी करता है।