फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमंजस बरकरार.. कुलपति से मिलेंगे महाविद्यालयों के प्राचार्य

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
बरेली। महाविद्यालयों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 अगस्त मंगलवार को गुजर गई पर कई महाविद्यालयों ने विश्वविद्यालय में पंजीकरण शुल्क जमा नहीं कराया। बरेली कॉलेज के प्राचार्य मंगलवार को किन्हीं कारणों के चलते कुलपति से मुलाकात नहीं कर सके। बुधवार को वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी मांग उनके समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

बरेली कालेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश नियमावली की स्पष्ट गाइडलाइन 22 अगस्त को जारी की। पहली मेरिट 23 अगस्त को जारी हुई। विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय कर महाविद्यालयों से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर छात्रों की सूची मांगी है, जो असंभव है। ऐसे में महाविद्यालय की ओर से पत्र लिख प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही है। विश्वविद्यालय से प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर किए जाने की मांग की गई है। जिससे कि प्रवेश लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और कोई भी छात्र प्रवेश लेने से वंचित न रहे।
बरेली कालेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया का समय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह से मिलेंगे। उनके साथ कई महाविद्यालय के प्राचार्य कुलपति से मिलने जाएंगे। सभी कुलपति से प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक किए जाने की मांग करेंगे। जिससे छात्रों पर अतिरिक्त शुल्क देने का बेवजह का भार ना सहना पड़े।

आज जारी होगी बरेली कॉलेज की तीसरी मेरिट

बरेली कालेज स्नातक प्रथम वर्ष में तीसरी मेरिट एक सितंबर को जारी करेगा। प्रवेश समन्वयक के मुताबिक एसबीआई के सर्वर में दिक्कत होने के चलते छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करने में परेशानी हो रही है। इसके चलते तीसरी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। मंगलवार तक 4652 सीटों के लिए जारी दो मेरिट लिस्ट के सापेक्ष कुल 3802 ने सब्जेक्ट भरे हैं लेकिन फीस केवल 3466 छात्रों की ही जमा हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें