सज गए नाथ नगरी के द्वार
बीडीए ने सीएम के हाथों लोकार्पण के लिए अपने कार्यालय और शहर के चारों स्वागत द्वारों को सजाया है। समीक्षा बैठक के लिए विकास भवन को रात तक चमकाया जाता रहा। बरेली कॉलेज के मैदान पर भी तैयारियां चलती रहीं। सीएम के हाथों से अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ और महंत अवैद्यनाथ द्वार का लोकार्पण कराने की तैयारी है।