बरेली कॉलेज मैदान समेत चार अस्पतालों में बने सेफ हाउस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। काफिले के साथ एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस रहेगी। कार्यक्रम स्थल बरेली कॉलेज मैदान पर एक सेफ हाउस बनाया गया है। साथ ही, चार अन्य अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा रहेगी।
ये भी पढ़ें- UP News: बरेली कॉलेज में सीएम योगी की जनसभा कल, 932 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री के बरेली में मौजूद रहने के दौरान जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मिशन हॉस्पिटल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, सीएचसी नवाबगंज में भी एहतियातन सेफ हाउस बनाए गए हैं। वहां संबंधित ग्रुप का रक्त, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं आदि की उपलब्धता है। मुख्यमंत्री विशेष संचारी रोग नियंत्रण मुहिम का शुभारंभ करेंगे। विभिन्न जिलों के लिए एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
एसएसपी ने बताया कि जिले को नौ सुपरजोन, 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान संवेदनशील स्थलों की निगरानी से लेकर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खां समेत सभी सीओ और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यह होंगे सुरक्षा इंतजाम
12 एएसपी, 30 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 400 सब इंस्पेक्टर, 1,500 कांस्टेबल, 350 महिला कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी, छह क्यूआरटी, सात ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 50 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, एटीएस कमांडो पांच टीमें, एंटी ड्रोन एटीएस दो टीमें, सादे कपड़ों में पुलिस की 15 टीमें तैनात रहेंगी।