फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: शादी की दावत में दो रोटी को लेकर मारपीट, महिलाओं ने युवकों को झाड़ू से पीटा, देखिए वीडियो

Fri, 03 Mar 2023 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मारपीट की घटना में लड़की पक्ष से एक महिला ने बरात में आए चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। चारों आरोपी रामपुर के मिलक के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
शादी समारोह में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। घटना 27 फरवरी की रात की है। रामपुर के मिलक से मीरगंज में बरात आई थी। मैरिज होम में बराती और घराती खाना खा रहे थे। इस बीच एक बराती ने एक साथ दो रोटी उठा ली थी। यह देख एक महिला ने उसे टोक दिया। महिला ने कहा कि यहां और भी लोग हैं। इस बात पर कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। महिलाओं ने भी बरात में आए युवकों को झाड़ू से पीट दिया। किसी तरह लोगों ने विवाद शांत कराया। हालांकि बाद में यह मामला थाने पहुंच गया। चुरई दलपतपुर निवासी महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बरात में आए चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। आरोपियों में अंकित, अनमोल, बिंटू और विशाल है। ये चारों मिलक के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें