फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। त्योहार में घर जाने की सोच रहे हैं, तो रोडवेज की बस एक बेहतर विकल्प हो सकता है। भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा बस स्टेशन से रोजाना हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपुर, बिजनौर के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा बीसलपुर, पूरनपुर डिपो से भी रुद्रपुर के लिए बसों का संचालन हो रहा है। वहीं एक बस का पूरनपुर के गांव कुर्रइया से बस दिल्ली के लिए सुबह रवाना होती है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से 94 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सुबह आठ बजे से हर घंटे पर पीलीभीत डिपो से बस दिल्ली के लिए रवाना होती है। दोपहर में एक बजे से शाम चार बजे के बीच दिल्ली के लिए नहीं है। शाम चार बजे से रात दस बजे तक बसों को दिल्ली रूट पर भेज जाता है। शाहजहांपुर रूट पर सुबह सवा सात बजे पहली बस जाती है। इसके बाद पौने नौ बजे दूसरी बस है। इसके अलावा शाहजहांपुर डिपो की बसों को संचालन होता है। पीलीभीत क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन बीसलपुर डिपो से सुबह साढ़े सात बजे रुद्रपुर के लिए बस सेवा है। जो रिछा, बहेड़ी होते हुए अपने गंतव्य को पहुंचती है। रुद्रपुर डिपो से एक बजे इस बस की वापसी होती है। इसी क्षेत्रीय कार्यालय के पूरनपुर डिपो से सुबह दस बजे बस रुद्रपुर के लिए रवाना होती है। जो पीलीभीत, अमरिया, सितारगंज होते हुए अपने गंतव्य के लिए पहुंचती है और वहां से तीन बजे वापस होती है। इसके अलावा बिलसंडा से सुबह साढ़े आठ बजे बस दिल्ली के लिए रवाना होती है। जो बीसलपुर बरेली होती हुई दिल्ली की ओर जाती है। शाम चार बजे बीसलपुर होते हुए दिल्ली को बस जाती है। शाम सात बजे अमरिया, सितारगंज होते हुए दिल्ली को जाती है। दोपहर में एक बजे पीलीभीत से चलकर पूरनपुर, माधोटांडा, बाइफरकेशन, गभिया सहराई, खटीमा होते हुए रुद्रपुर जाती है। शाम को चार पीलीभीत से कासगंज के लिए बस रवाना होती है।
तीन एसी बसों का हो रहा है संचालन
पीलीभीत से सुबह साढ़े दस बजे एसी बस दिल्ली के लिए रवाना होती है। एक बस रात साढ़े दस बजे दिल्ली को जाती है। इसके अलावा रात आठ बजे एक एसी बस देहरादून को रवाना की जाती है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को लेकर बसों के फेरे बढ़ दिए गए है। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है। चालक और परिचालकों के लिए भी विशेष छूट दी गई है। - वीके गंगवार, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें