फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोना-कोना होगा उजियारा, मिटेगा अंधियारा

विज्ञापन
कलीनगर के बाजार में दिवाली की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्तिक अमावस्या की रात पूरा जिला जगमगा उठेगा। शहर से लेकर गांव तक कोना-कोना रोशनी से नहाएगा। घर-घर दीपोत्सव पर दीप जलेंगे। भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में आतिशबाजी के साथ मनाएंगे। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों ने कई दिनों से तैयारियों शुरू कर दी थीं। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ कार्तिक अमावस्या की रात में विचरण करतीं हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी से सुख समृद्धि पाने के लिए घरों में रंगोली बनाकर शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा की जाती है। बृहस्पतिवार की शाम घरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि को कामना की जाएगी। इसको लेकर घरों व प्रतिष्ठानों में तैयारियां हो चुकी हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित ओमकार नाथ के मुताबिक बृहस्पतिवार को शुभ मुहूर्त शाम को 06:15 से 08:11 के मध्य है। व्यापारिक दृष्टि से रात 12:42 से 02:56 तक रहेगा। पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा और छह नवंबर को भईया दूज का पर्व है। व्रत की पूर्णिमा 12 नवंबर को है। 13 नवंबर को स्नानपूर्णिमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें