फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर : रैंप पर सड़क बनने का काम शुरू

विज्ञापन
पटेल चौक की ओर से चौपुला पर डाली जा रही रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पटेल चौक की तरफ उतरने वाले हिस्से पर शुरू किया गया काम

बरेली। निर्माणाधीन चौपुला फ्लाईओवर पर सेतु निगम ने काम तेज कर दिया है। पटेल चौक की तरफ उतरने वाले हिस्से की रैंप पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

66 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे 780 मीटर लंबे निर्माणाधीन चौपुला फ्लाईओवर पर सेतु निगम ने करीब 70 फीसदी काम पूरा कर लिया है। गुरुवार को पटेल चौक की तरफ उतरने वाले हिस्से की रैंप पर सीसी सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। चौपुला की छत पहले ही तैयार की जा चुकी है। वहीं, सिटी स्टेशन रोड की तरफ उतरने वाले हिस्से पर रैंप में मिट्टी की भराई कर उसकी रोलिंग की जा चुकी है। डीपीएम वीके सेन ने बताया कि सिटी स्टेशन की तरफ भी जल्द रैंप पर सीसी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उधर, पुलिस लाइन वाले हिस्से की तरफ भी रैंप तैयार करने के लिए खोदाई का काम जारी है। वहां भी जल्द मिट्टी भरकर रोलिंग कर सीसी सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइंस की तरफ तीन पिलर पर छत डालने का काम बाकी है। इस काम को इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें