फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिरासत से भागा पशु तस्कर, तमंचे से सिपाही को मारी गोली, मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी

Sat, 11 Mar 2023 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पशु काटने के लिए औजार बरामद करने गई पुलिस टीम की हिरासत से पशु तस्कर भाग निकला। उसने पहले से ही झाड़ी में रखे गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दी। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। 
विज्ञापन
हाथ में गोली लगने से सिपाही घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में पशु तस्कर को हिरासत में लेकर पशु काटने के औजार बरामद करने गई पुलिस टीम पर तस्कर ने झाड़ी से तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने पैर में गोली मारकर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही और तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


आखा गांव में गुरुवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। मौके पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने वारदात मे शामिल नजरगंज गांव के मंजूर अहमद को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस दौरान उसने घटना में शामिल होने की बात कबूल की। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पशु काटने के औजार बरामद करने के लिए देर रात तस्कर की बताई गई जगह पर उसे लेकर पहुंची। 


 

सिपाही के हाथ में लगी गोली 

आरोप है कि इस दौरान तस्कर ने पहले से छुपा कर रखे गए लोडेड तमंचे को झाड़ी से निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से सिपाही रविराज घायल हो गया। गोली मारकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ डॉ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल सिपाही और पशु तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


Umesh Pal Hatyakand: यहीं किराये पर रहता था अशरफ का साला सद्दाम, पुलिस ने खंगाला कमरा, मकान किया सील

विज्ञापन

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि संरक्षित पशु के वध में मंजूर अहमद का नाम सामने आया था। पूछताछ में उसने घटना कबूल की। इसके बाद पुलिस टीम उसके साथ औजार बरामद करने के लिए बताई गई जगह पर गई थी। इसी दौरान तस्कर ने पहले से छुपा कर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ में तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें