फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोमवार को बरेली आएंगे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, परखेंगे विकास कार्यों की हकीकत

Sat, 11 Mar 2023 10:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 13 मार्च को बरेली आ रहे हैं। वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद जिला योजना की बैठक में शामिल होंगे। विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 13 मार्च को फिरोजाबाद से बरेली आएंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद जिला योजना की बैठक में शामिल होंगे। विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। गेहूं, धान क्रय केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, गो आश्रय स्थल, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, स्मार्ट क्लास आदि का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। 14 को बरेली से लखनऊ रवाना होंगे।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च की सुबह फिरोजाबाद से राजकीय वाहन से रवाना होकर सुबह 11 बजे बरेली पहुंचेंगे। 11.15 बजे सर्किट हाउस में विचार परिवार के साथ विचार विमर्श करेंगे। 11.45 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। 

विज्ञापन

कार्यों की करेंगे समीक्षा 

दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, कानून व्यवस्था, विकास कार्य, लोक कल्याण कार्य, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ तैनाती, जन शिकायत और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यों के बारे में एजेंडा के तहत समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे स्थलीय निरीक्षण शुरू होगा। प्रभारी मंत्री कहां जाएंगे, फिलहाल निर्धारित नहीं है।

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के भाई अशरफ के दो और गुर्गे गिरफ्तार, दोनों ने कई बार जेल जाकर की थी मुलाकात

शाम छह बजे अनुसूचित जाति बस्तियों का निरीक्षण के दौरान सहभोज में शामिल होंगे। रात साढ़े आठ बजे वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे और विश्राम करेंगे। 14 मार्च की सुबह सात बजे लखनऊ रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग के रिकॉर्ड दुरुस्त कर बैठक में मौजूद रहने के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें