फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर पलटी कार, सीए घायल, पत्नी की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर में बीसलपुर रोड पर गांव पुरनापुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

दोनों ने लगा रखी थी सीट बेल्ट फिर भी नहीं खुले कार के एयरबैग
बिथरी चैनपुर। पेड़ से टकराकर कार पलट जाने से बीसलपुर (पीलीभीत) निवासी सीए मोहित भारद्वाज और और उनकी पत्नी एकता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां 28 वर्षीय एकता ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया।
हादसा बुधवार दोपहर बीसलपुर रोड पर पुरनापुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। बीसलपुर में पुराने डाकखाने के पास रहने वाले सीए मोहित भारद्वाज पत्नी एकता के साथ बरेली से घर लौट रहे थे। उनकी कार बीसलपुर रोड पर पुरनापुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में मोहित और एकता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कार चला रहे मोहित के बराबर में बैठी एकता के सिर में गंभीर चोट लगी। उनकी साइड में पूरी तरह दब गई। ट्रैक्टर मंगाकर कार को पीछे खींचकर एकता को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया जहां कुछ ही देर बाद एकता ने दम तोड़ दिया। मोहित का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर बीसलपुर से मोहित के परिवार वाले और तमाम रिश्तेदार पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दो साल पहले ही मोहित और एकता की शादी हुई थी।
विज्ञापन

नहीं खुले कार के एयरबैग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहित और एकता एसयूवी कार में सवार थे जो अत्याधुनिक फीचर्स से युक्त है। दोनों ने सीट बेल्ट भी लगा रखी थी, इसके बावजूद कार के एयरबैग नहीं खुले। मौके पर मौजूद लोग इस पर हैरत जता रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें