फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के माथे पर तिलक कर बहनों ने की दीर्घायु की का

विज्ञापन
भाई को मिठाई खिलाती बहनें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
भाइयों ने बहनों को दिया हर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन
विज्ञापन

बरेली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैयादूज पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। त्योहार को लेकर जितना उत्साह बहनों में दिखा, उतना ही भाइयों में भी देखने को मिला। बहनों ने शुभ मुहूर्त में मंगल तिलक लगाने के बाद भाइयों को मिष्ठान और गोला भेंट किया। बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके हर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया।
भैयादूज को लेकर शनिवार सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। भैयादूज के लिए गोवर्धन पूजा वाले स्थान पर ही चौक पूरने की परंपरा है। उसी स्थान पर बहनें अपने भाइयों को आसन पर बैठाकर उनका तिलक करती हैं। ससुराल से बहनें सुबह जल्दी ही भाई के घर जाने के लिए निकलने लगीं। तमाम भाई भी तिलक कराने के लिए अपनी बहनों के घर पहुंचे। इस वजह से शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

जेल में किए गए विशेष इंतजाम
भैयादूज पर्व को लेकर शनिवार को जेल में भी विशेष इंतजाम किए गए। विभिन्न मामलों में जेल में बंद अपने भाइयों का तिलक करने के लिए बहनें सुबह से ही जेल के बाहर लाइन में लग गई। बहनों ने धीरज के साथ अपनी बारी का इंतजार किया और फिर भाइयों को तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों से मिलकर कई बहनें भावुक भी हो उठीं। उनके आंसू छलकने लगे।
विज्ञापन

इरनव्हील क्लब ने केंद्रीय कारागार में मनाई भैयादूज
इरनव्हील क्लब ऑफ बरेली ने शनिवार को केंद्रीय कारागार में भैयादूज पर्व मनाया। कैदियों के माथे पर तिलक कर क्लब की सदस्यों ने उनके दीघार्यु होने की कामना की। कैदियों को संबोधित करते हुए क्लब की अध्यक्ष डॉ. चारू मेहरोत्रा ने सभी से सकारात्मक सोच रखते हुए वर्तमान को अच्छा बनाने की कोशिश करने की अपील की। इस दौरान अलका मेहरोत्रा, रेनू शर्मा, दीपा, अजीता, गीता देवल, अंजना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें