इसलिए थी असमंजस की स्थिति
रिटर्निंग ऑफिसर/सीडीओ जग प्रवेश के मुताबिक एक ही पार्टी से दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। दोनों ने ही खुद को पार्टी से उम्मीदवार बताया। इसे लेकर असमंजस की स्थिति रही। पहले आबिद अली का पर्चा इसी असमंजस में निरस्त श्रेणी में डाला गया था। स्थिति स्पष्ट करने के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से वीडियो कॉल पर बातचीत की गई। इस दौरान ऑब्जर्वर भी मौजूद थे। अध्यक्ष ने आबिद अली को ही पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद उनका पर्चा वैध माना गया।
छोटेलाल गंगवार का इसलिए खारिज हुआ पर्चा
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली लोकसभा सीट से 28 प्रत्याशियों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य हैं। उन्होंने बताया कि बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। एक 16 और 18 अप्रैल को किया था। बसपा प्रत्याशी के शपत्र में कुछ कॉलम खाली थे। इस कारण उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।