फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: बरेली के 97 हजार विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, रिजल्ट जारी; यहां करें चेक

Sat, 20 Apr 2024 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ बरेली जिले के 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजाम खत्म हो गया। परीक्षा परिणाम देखते हुए सफल विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन
UP board result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया। बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुईं थीं। इसमें 133 केंद्रों पर 97,169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 52,653 और इंटरमीडिएट में 44,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को परीक्षाफल जारी होते ही विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया।

विज्ञापन


हाईस्कूल में नवाबगंज की छात्रा रश्मि गंगवार ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 600 में से 585 नंबर मिले हैं। जबकि इंटर की तीन छात्राओं ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है। इंटर की छात्रा रिया गंगवार का आठवां, वंशिका का नौवां और प्रतिभा गंगवार का दसवां स्थान है।

बरेली की स्थिति 
हाई स्कूल
पंजीकृत- 52653
उपस्थित - 49117
पास-    42777
पास प्रतिशत 87.09

इंटरमीडिएट 
पंजीकृत-  44513
उपस्थित-  42062
पास-  36089
पास प्रतिशत- 85.80

 

खुशी से खिले चेहरे 
स्कूलों में भी परीक्षा परिणाम दिखाने की व्यवस्था की गई। रिजल्ट देखकर सफल विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों को कॉल कर बधाई दी। पिछली साल बरेली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 87.95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 73.84 प्रतिशत रहा था। इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर होने की उम्मीद है। 

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें

विज्ञापन

यहां चेक करें रिजल्ट 
अक्सर रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है। ऐसे में छात्रों के पास अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें