फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: बरेली एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, फर्जी नाम पर मुंबई से यात्रा कर पहुंचा जायरीन

Wed, 25 Aug 2021 01:29 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क,बरेली
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में असलम इस्माइल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को गच्चा देकर मुंबई निवासी असलम इस्माइल नाम का युवक अशफाक नवाब शेख के टिकट पर हवाई यात्रा करके बरेली पहुंच गया। मंगलवार को अशफाक के ही टिकट पर वह मुंबई लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा तो बोर्डिंग काउंटर पर उसे पकड़ लिया गया। इज्जतनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 
एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी ने इज्जतनगर पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अशफाक नवाब शेख नाम से बोर्डिंग पास लेकर एक व्यक्ति इंडिगो की फ्लाइट 6ई5304 से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा। सुरक्षा केंद्र पर जब उसके आधार कार्ड की जांच की गई तो उस पर क्यूआर कोड और नाम स्पष्ट नहीं पाया गया। उससे पैन कार्ड मांगा गया मगर उस पर भी नाम स्पष्ट नहीं था। आधार और पैन कार्ड दोनों उसने अपने मोबाइल में दिखाए थे। शक होने पर एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने उसका मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की। मोबाइल में एक और आधार कार्ड मिला जिस पर उसके फोटो के साथ असलम इस्माइल माला नाम और पता अघाड़ी नगर फर्स्ट फ्लोर, पंप हाउस ओप्प, अंबिका टावर अंधेरी ईस्ट चकाला मुंबई अंकित था।

सुरक्षाकर्मियों की सख्ती पर कबूल की सच्चाई
दूसरा आधार कार्ड मिलने पर एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने पुलिस को बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसका नाम असलम इस्माइल माला है। उसके पास बरामद हुआ बोर्डिंग पास अशफाक नवाब शेख का है। मुंबई से चार-पांच लोग उर्स में शामिल होने बरेली आ रहे थे। अशफाक भी उनमें शामिल था लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सका। उस पर बरेली आने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए उसने अशफाक का टिकट ले लिया। फिर उसके आधार कार्ड को एडिट करके अपना फोटो लगाया और रंगीन प्रिंटआउट निकाल लिया। इसके बाद अशफाक के टिकट पर यात्रा कर बरेली आ गया। पूछताछ के बाद एयरपोर्ट अधिकारी ने उसे  इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


वायुसेना क्षेत्र में एयरपोर्ट फिर भी बरती लापरवाही
बरेली एयरपोर्ट से उड़ने वाले विमान एयरफोर्स की हवाई पट्टी का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए बरेली एयरपोर्ट काफी संवेदनशील है। पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। इसे एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही भी माना रहा है।

जांच करने मुंबई जाएगी पुलिस टीम
मुंबई एयरपोर्ट पर हुई लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है। अब एक पुलिस टीम मामले की जांच को मुंबई भेजी जाएगी।प्रभारी एसएसपी रवींद्र कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इस मामले में आंतरिक जांच भी कराई जाएगी ताकि इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें