फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा: प्रेमिका को झांसा देकर बुलाया गांव, प्रेमी ने लूटी आबरू, फिर भाई के साथ मिलकर की ये करतूत

Sun, 03 Sep 2023 10:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर उसे पीटा और रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी और उसका भाई उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एक गांव की युवती के उसके पड़ोसी युवक विकास से चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले युवती उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रहने लगी। आरोप है कि एक सितंबर को विकास ने कॉल कर बहाने से उसे गांव बुला लिया और उसे नवाबगंज के एक मोहल्ले के मकान में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत में बड़ा हादसा: हाईवे पर डीसीएम से टकराई कार, नैनीताल घूमने जा रहे लखनऊ के दंपती समेत चार की मौत
विज्ञापन

 

दुष्कर्म के बाद युवती को पीटा 

युवती ने विकास पर शादी करने के लिए दबाव बनाया। इस पर पहले तो वह टाल मटोल करता रहा। बाद में वह अपने भाई की मदद से उसे बिजौरिया रेलवे स्टेशन ले गया। वहां दोनों ने मिलकर उसे पीटा और छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने डायल 112 पुलिस को कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। युवती की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने विकास और उसके भाई आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें