फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी से टकराई बाइक, तीन किशोरों की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सिरौली इलाके में हादसा, पुलिस का दावा नशे में थे तीनों मृतक
विज्ञापन

सिरौली। मीरगंज के गांव बहरौली के रहने वाले तीन किशोरों की बाइक सिरौली-बरेली मार्ग पर धान लेकर जा रही बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर जोरदार होने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवाए हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम लगभग सात बजे थाना मीरगंज के ग्राम बहरौली निवासी रवि कुमार कश्यप, कुंवरसेन और अमन कश्यप एक ही बाइक पर गंगा पार रिश्तेदारी में जा रहे थे। सिरौली-बरेली मार्ग पर गांव गुरगावां के पास उनकी बाइक आगे जा रही बैलगाड़ी में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो एक किशोर की मौत हो चुकी थी और दो की सांस चल रही थी। उन्होंने एंबुलेंस मंगाकर तीनों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन वहां पहुंचने तक तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर उनके कुछ रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन लोगों ने बताया कि तीन आपस में चचेरे तहेरे भाई थे और उनकी उम्र 15-17 वर्ष के बीच थी। तीनों घर से एक साथ गंगा पार रिश्तेदारी में काम करने के लिए जा रहे थे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तीनों बाइक सवारों ने शराब पी रखी थी और वे हेलमेट भी नहीं लगाए थे। रविवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
नौकरी तलाश में आए जीटीआई के छात्र की सड़क हादसे में मौत
बरेली। नौकरी की तलाश में रोजगार मेला में आए बहेड़ी के मोहल्ला लोधीपुर निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक शनिवार सुबह जितेंद्र अपने चचेरे भाई आकाश के साथ बरेली कॉलेज में लगे रोजगार मेला में नौकरी की तलाश में आए थे। दिन भर यहां रुकने के बाद शाम को दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पीलीभीत बाईपास पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बैरियर वन चौकी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। आकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक जितेंद्र जीटीआई का छात्र था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें