सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर है। यहां एक बेकाबू मारुति कार ट्रक से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा लखीमपुर-पलिया रोड पर रात 12 बजे हुआ। घटना थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गौरा निवासी परिक्रमा की नातिन के मुंडन संस्कार की दावत में शामिल होने कार सवार गांव के सभी लोग थाना फूलबेहड़ के गांव चुरईपुरवा गए थे।
रात 12 बजे के बाद लौटते समय पलिया हाइवे पर बेकाबू होकर मारूति वैन ट्रक से टकरा गई, इसके बाद पेड़ से भिड़ गई। हादसे में वैन सवार 55 वर्षीय मौजी शाक्य, 35 वर्षीय जगजीवन और चालक 32 वर्षीय राजेश की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने सभी को लखनऊ रेफर कर दिया है।