मतदाता जागरूकता को विद्यार्थियों ने लगाई दौड़
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। मतदाता जागरूकता के लिए शुक्रवार को फरीदपुर के शिवाजी महाराज इंटर कॉलेज में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया। इसमें तहसील के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आकाश पाल प्रथम, सैफ अली द्वितीय, अमर तृतीय, मोहम्मद कैफ चौथे , साने अली पांचवें और उमेश छठे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका में समीक्षा प्रथम, पायल द्वितीय, गौरी तीसरे, शिवानी चौथे, आरती पांचवें और मनप्रीत छठे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में संजना प्रथम, उषा देवी द्वितीय, प्रियंका पाल तीसरे, खुराब शर्मा चौथे, रूज फातिमा पांचवें और पलक शर्मा छठे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक में नवनीत प्रथम, सचिन द्वितीय, फैजान तीसरे, वियजपाल चौथे, अखिलेश पांचवें और वंश सक्सेना छठे स्थान पर रहे। आरएसओ विजय कुमार ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई।