फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के भगवत सरन से खुला नामांकन का खाता

Sun, 22 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Bhagwat Saran SP's account open enrollment - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक भगवत सरन गंगवार ने परचा भरकर नामांकन का खाता खोल दिया। दोपहर पौने तीन बजे पूर्व मंत्री समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे, उनके प्रस्तावक पूर्व ब्लाक प्रमुख तेज प्रकाश थे। वह नवाबगंज से नामांकन के लिएसमर्थकों के  साथ कलक्ट्रेट आए। यहां पर प्रस्ताव तथा चार अन्य लोगों के साथ रिटर्निंग आफीसर के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी भगवत सरन ने नामांकन दाखिल करने की पूर्व में सूचना नहीं दी थी। प्रचार के लिए नवाबगंज पहुंचे और वहां से बरेली आने से कुछ समय पहले ही कुछ खास लोगों को आज कलक्ट्रेट में नामांकन की सूचना दी थी। इस जानकारी के मिलते ही अन्य दलों के भी कुछ लोग उनके साथ देखे गए।

खुद के पास डेढ़ लाख, पत्नी 95 लाख की मालकिन 
खुद के पास चल व अचल संपत्ति के रूप में डेढ़ लाख, पत्नी के नाम 95 लाख।
स्वयं के नाम लखनऊ स्थित आवास विकास परिषद का तीन बीएचके का 40,50,000 का फ्लैट। नवाबगंज में 60 लाख रुपये की 55 बीघा जमीन। ज्वैलरी में एक लाख रुपये की दो अंगूठी व चैन। एक लाख रुपये। एक लाख 40 हजार नगद। करीब 62 लाख बैंकों में जमा। लागत की पुरानी क्वालिस।
विज्ञापन

पत्नी के नाम सुरखा छावनी में 325 वर्गगज में करीब 95 लाख रुपये का मकान। साढ़े पांच लाख रुपये के गहने। 60 हजार रुपये की डेढ़ किलो चांदी। 30 हजार नगद और साढ़े तीन लाख बैंक में जमा।

50 लोगों ने लिए पर्चे
नामांक न के दूसरे दिन कलक्ट्रेट  में 50 लोगों ने पर्चे लिए हैं। इनमें भोजीपुरा से महेश चंद्र पाठक, विजय कुमार शर्मा, पीएल शर्मा, शेर अली जाफरी, नूर जहां जाफरी, सोमेश राठौर, सुल्तान खां, राजेंद्र पाल हैं। फरीदपुर से अलफत ने पर्चा किया। आंवला से बसपा के अगम कुमार मौर्य, निर्दल में अमन कुमार मौर्य, सोहनपाल, बहेड़ी से कांग्रेस की सीमा खान।
शहर से आईएमसी की माधवी साहू, निर्दलों में अवनीश पांडे, दीन दयाल, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, मनजीत, प्रेमपाल सागर, प्रियंका खंडेलवाल, राशिद अली, राजेंद्र कुमार, आशीष श्याम, राम चंद्र, कांग्रेस के अमजद सलीम. अमित खंडेलवाल। नवाबगंज से मोहम्मद, हुलासीराम गंगवार। बिथरी से ज्योति मौर्य, रेशमा कश्यप, अमजद सलीम, हसरत अली, जाकिर हुसैन, तेजराम तथा मीरगंज से भानु प्रताप सिंह ने निर्दल परचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें