फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए का नया सपना... दो सौ हेक्टेयर में ग्रेटर बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा नगर आवासीय योजना के बाद बीडीए अब ग्रेटर बरेली बसाने जा रहा है। यह आधुनिक कॉलोनी नए शहर के तौर पर रामगंगा नगर से ही सटी होगी जिसके लिए लगभग 160 करोड़ रुपये खर्च कर दो सौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने की योजना है। बीडीए के अफसर दावा कर रहे हैं कि किसानों को जमीन देने के लिए तैयार कर लिया गया है। अगले महीने इस योजना पर क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बीडीए ने वर्ष 2004 में बिथरी चैनपुर ब्लॉक के गांव चंदपुर बिचपुरी में रामगंगा नगर आवासीय योजना बसाने के लिए काम शुरू किया था। इसके लिए करीब 276 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया। गंगा, नर्मदा, कावेरी, अलखनंदा, ब्रह्मपुत्र, साबरमती, सरस्वती, शिवम, सत्यम एन्क्लेव नाम से 12 सेक्टर बनाए जाने थे। हालांकि शुरूआत होने के बाद लंबे समय तक योजना पर क्रियान्वयन अटका रहा। बीडीए न लोगों के लिए मकान बना पाया न प्लॉटों पर कब्जे दिला पाया।
बीडीए अफसरों की इस परियोजना में दिलचस्पी कम होने के बाद लोगों ने यहां कब्जा करना शुरू कर दिया। अधिकारियों की ही शह पर तीन सौ से ज्यादा अवैध निर्माण भी हो गए। तमाम लोगों ने यहां अवैध रूप से मकान बना लिए। दो साल पहले में रामगंगा नगर में काम ने रफ्तार पकड़ी। प्लाटों के आवंटन के साथ कॉलोनी में बसावट बढ़ने लगी। अब भी सात सेक्टरों पर काम होना बाकी है। इस कॉलोनी का काम पूरा होने के बाद अब बीडीए ग्रेटर बरेली बसाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

जमीन का चार गुना मूल्य देगा बीडीए
नई कॉलोनी ग्रेटर बरेली के नाम से बसाने की योजना है जो रामगंगा कॉलोनी से ही सटी होगी। मोहनपुर और आसपास के गांवों के किसानों से बीडीए की टीमें संपर्क कर रही हैं। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मूल्य देने का भरोसा दिलाया जा रहा है। बीडीए के मुताबिक प्रति हेक्टेयर किसानों को 80 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि अधिकांश किसान जमीन देने को तैयार हैं।
ये होंगी सुविधाएं
बीडीए अफसरों के मुताबिक ग्रेटर बरेली में विश्वस्तरीय हॉस्पिटल की एक शाखा होगी। इसके साथ आईटी क्षेत्र को विकसित करने के लिए बाजार बनाया जाएगा। मॉल, सिनेमा हॉल, सुपर बाजार, स्विमिंग पूल और पार्क जैसी सुविधाओं के साथ आधुनिक खेल मैदान और कोच की भी सुविधाएं होंगी। कॉलोनी के चार आधुनिक और आकर्षित करने वाले गेट होंगे होंगे। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विदेशी कंपनियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। अफसरों का दावा है कि ग्रेटर बरेली अपने आपमें पूरा शहर होगी।
मोहनपुर और आसपास के गांवों की लगभग दो सौ हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर बरेली बसाया जाएगा। यह अपने आप में अलग शहर होगा, जहां हर सुविधा लोगों को मुहैया कराई जाएगी। जमीन के अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। अधिकांश किसान जमीन देने के लिए राजी हो गए हैं। - जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें