फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली

Tue, 11 Jun 2024 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। बीडीए ने सोमवार को बीसलपुर रोड पर पुरनापुर गांव व भोजीपुरा के नैनीताल रोड के किनारे चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने सोमवार को भी बीसलपुर रोड पर पुरनापुर गांव व भोजीपुरा के नैनीताल रोड पर 54 बीघा जमीन पर बन रही चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कॉलोनाइजर किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर वहां बिना नक्शा पास किए ही कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे।

विज्ञापन

 
बीडीए उपाध्यक्ष मानिकंडन ए ने बताया कि पुरनापुर गांव में विकास बत्रा पेट्रोल पंप के सामने 10 बीघा जमीन पर और भोजीपुरा नैनीताल रोड पर जमील अहमद 18 बीघा, अनस 10 बीघा, महबूब, अतुल गुप्ता व रजत गुप्ता 16 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। इस संबंध में विकास प्राधिकरण से कोई नक्शा पास नहीं कराया गया था। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियंता समेत प्रवर्तन टीम मौजूद रही। 

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार में कैंट बोर्ड ने ध्वस्त किया अवैध कब्जा
शहर में कैंट बोर्ड ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सदर बाजार के मकान संख्या 143 के पास रेखा रानी की ओर से किए गए कब्जे को ध्वस्त करने के दौरान कब्जेदार से टीम की नोकझोंक भी हुई।

मौजूद पुलिस बल के चलते विवाद की स्थिति नहीं बन सकी। मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान वरिष्ठ सफाई निरीक्षक दीप सक्सेना, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, जेई मनोज यादव, राजस्व निरीक्षक विकास चंद्र गुप्ता, एएसआई राजेश कुमार, सूर्य प्रकाश मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें