फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के मेयर उमेश गौतम बने उप्र महापौर परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री के साथ बरेली के मेयर उमेश गौतम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

लखनऊ में महापौर परिषद के चुनाव में सर्वसम्मति से हुए निर्वाचित

बरेली। बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को उप्र महापौर परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को लखनऊ में हुए चुनाव में उमेश गौतम को सर्वसम्मित से निर्वाचित किया गया। चुनाव में प्रदेश के सभी 17 मेयरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महापौर परिषद के अधिवेशन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया। इसमें प्रदेश के सभी नगर निगम के मेयर शामिल हुए। अधिवेशन के दूसरे सत्र को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने संबोधित किया। इसके बाद बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को उत्तर प्रदेश महापौर परिषद का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा हुई। अध्यक्ष बनने के बाद उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उमेश गौतम को बधाई दी।

महापौर के अधिकार बढ़ाने की मांग

अधिवेशन के बाद उमेश गौतम ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से महापौर के अधिकार बढ़ाए जाने के मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही मेयरों की समस्याओं के निस्तारण की मांग रखी। कहा, जब तक महापौर मजबूत नहीं होंगे, तब तक नगर निकाय मजबूत नहीं होंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि महापौर बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके लिए नामुमकिन कुछ भी नहीं है। नगर क्षेत्रों में स्वच्छता का स्वरूप दिखना चाहिए। सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि महापौर का पद काटों का ताज है, लेकिन जब महापौर राजनीति के साथ सामाजिक कार्य भी करेंगे तो उन्हें आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें