रविवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मुझे आरोपी बनाया जा रहा है। हमने कोई गुनाह नहीं किया है। हम किसी जमीन पर कब्जा करने नहीं गए थे। वह हमारा प्लॉट है, जो विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है। इसे हमने खरीदा था।
मंत्री के पति पर भी लग रहे आरोप
राजीव ने आरोप लगाया कि इस प्लॉट पर मंत्री के पति कब्जा करना चाहते हैं। जो घटना घटी है, उसके पीछे बड़ा षडयंत्र था। मुझे आरोपी बनाकर मंत्री के पति इस प्लॉट को छीनना चाहते हैं। राजीव राणा के बाद फायरिंग मामले में नामजद पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का वीडियो सामने आया है। उन्होंने खुद को उज्जैन में बताया।
Bareilly Firing: 'हम मौके से न भागते तो मार दिए जाते 4-5 लोग', आरोपी राजीव राणा ने खुद को बताया निर्दोष
फायरिंग मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने पर भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल सफाई दे चुके हैं। अमर उजाला को उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम ही बरेली से वृंदावन चले आए थे। यहां से उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन को जाना है। रविवार को जारी वीडियो में वह उज्जैन स्टेशन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।