फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री के आदेश पर 20 दिन चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, पहले दिन ही मारपीट की नौबत

Sun, 23 Jun 2024 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने पहले दिन बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट से पुराना रोडवेज होते हुए कुतुबखाना बाजार, घंटाघर तक अभियान चलाया। कई जगहों पर मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि किसी तरह लोगों को समझा शांत कराया गया। 
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर नगर निगम का 20 दिन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है। इसके पहले दिन शनिवार को ही मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस फोर्स साथ न होने के कारण अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने ही मोर्चा संभाला और कार्रवाई की। हालांकि, नगर निगम की टीम जाते ही दोबारा अतिक्रमण हो गया।

विज्ञापन


प्रभारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने पहले दिन बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट से पुराना रोडवेज होते हुए कुतुबखाना बाजार, घंटाघर तक अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज और कुतुबखाना में व्यापारियों से नोकझोंक व मारपीट तक की नौबत आ गई। इंदिरा मार्केट और महादेव पुल के नीचे अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानों के काउंटर व अन्य सामान को जब्त किया गया। यहां भी पुलिस की कमी खली और टीम के साथ नोकझोंक हुई। घंटाघर, नैनीताल रोड, श्यामगंज में भी अतिक्रमण हटाया गया।

अभियान के पहले ही दिन स्थिति बिगड़ने पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि अब दोबारा कार्ययोजना बनाकर पुलिस को सूचना दी जाएगी। एक पत्र आलाधिकारियों को भी भेजा जाएगा। वर्ष 2012 में चले अभियान की तरह संबंधित थाने को भी सूचित किया जाएगा, ताकि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो।

विज्ञापन

ये है अभियान का शेड्यूल
24 जून : घंटाघर से चौपुला पुल तक।
25 जून : अय्यूब खां चौराहे से कोहाड़ापीर चौकी तक।
26 जून : चौकी चौराहे से रेलवे स्टेशन तक।
27 जून : श्यामगंज से सेटेलाइट चौराहे तक।
28 जून : बीसलपुर चौराहे से हरुनगला रैन बसेरा तक।
29 जून : चौकी चौराहे से कुतुबखाना बाजार तक।
एक जुलाई : सिकलापुर चौराहे से रोडवेज होते हुए कुतुबखाना बाजार तक।
दो जुलाई : अय्यूब खां चौराहे से श्यामगंज पुल तक।
तीन जुलाई : सेटेलाइट से सतीपुर चौराहे तक।
चार जुलाई : कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से कुदेशिया पुल तक।
पांच जुलाई : स्टेडियम रोड से सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे तक।
छह जुलाई : स्टेडियम रोड से आदिनाथ चौक तक।
आठ जुलाई : अय्यूब खां चौराहे से सिटी स्टेशन तक।
नौ जुलाई : मालियों की पुलिया से सेटेलाइट तक।
दस जुलाई : अय्यूब खां चौराहे से कुतुबखाना घंटाघर तक।
11 जुलाई : अय्यूब खां चौराहे से हिंद टाकीज के पीछे शर्मा पान भंडार तक।
12 जुलाई : अय्यूब खां चौराहे से बरेली कॉलेज मार्ग होते हुए पुराने रोडवेज तक।
13 जुलाई : शाहदाना से जगतपुर चौराहे तक।
15 जुलाई : धर्मकांटा से डीडीपुरम पेट्रोल पंप तक।
विज्ञापन

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है। जहां भी परेशानी आ रही है, टीम से बातकर उसे हल किया जाएगा। जरूरत होने पर पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें