बरेली के भमोरा क्षेत्र में एक तालाब में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक तीन दिन से लापता चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पप्पू (50) देवचरा स्थित एक आटा चक्की में मजदूरी करता था। बीते तीन दिन से वह लापता हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह देवचरा में एक तालाब में एक शव मिला। बाद में इसकी शिनाख्त पप्पू के रूप में की गई।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।