फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज पीईटी: वसूली पर हंगामा

विज्ञापन
बरेली कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर आते पारिक्षार्थी।
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों से बरेली कॉलेज में स्टैंड संचालक ने जमकर अवैध वसूली की। अभ्यर्थियों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। हालांकि, इसके बावजूद अवैध वसूली का सिलसिला थमा नहीं।
विज्ञापन

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए बरेली में 43 केंद्रों पर 38470 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का तांता लगना शुरू हो गया था। बरेली कॉलेज में जो अभ्यर्थी पहुंचे, उनसे स्टैंड संचालक ने बैग, मोबाइल, बेल्ट प्रत्येक सामान की निगरानी के लिए दस-दस रुपये मांगे। इस पर अभ्यर्थियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो स्टैंड संचालक ने अभ्यर्थियों का सामान खो जाने का डर दिखाकर जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए। इसी को लेकर परिसर में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एडमिट कार्ड में स्पष्ट तौर पर दिए गए दिशानिर्देश के बावजूद मोबाइल, बैग आदि सामान लाने पर अभ्यर्थियों को ही खरीखोटी सुनाई। जिसकेे बाद उन्हें सामान की सुरक्षा खुद करने का सुझाव देकर वापस लौट गए। आखिर में अभ्यर्थियों ने रुपये देकर स्टैंड संचालक से सामान सुरक्षित रखवाया।
दस फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
पीईटी परीक्षा के लिए पहली पाली में 19235 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 16867 उपस्थित और 2388 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 19223 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 16912 उपस्थित और 2311 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बेहद आसान था। ज्यादातर सवाल समसामयिक रहे। कुछ प्रश्नों के सही विकल्प लगभग एक जैसे होने होने से उनके जवाब खोजने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के बाहर निकलने पर जाम
शहर के सभी बड़े कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों बनाया गया था। बरेली कॉलेज में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद एक साथ बाहर निकलने की वजह से केंद्र के बाहर कुछ देर के लिए लंबा जाम लगा रहा। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम को तेजी से हटवाया। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें