फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में रह रही बांग्लादेशी महिला पति के साथ गिरफ्तार, बंगाल के डॉक्टर से शादी के बाद अलीगंज आकर रहने लगी

Mon, 27 Jun 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बांग्लादेशी महिला विनती ने पश्चिम बंगाल के डॉ. समरेंद्र मंडल से विवाह किया। जिसके बाद दोनों बरेली के कस्बा अलीगंज में आकर किराए पर रहने लगे। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर समरेंद्र मंडल ने विनती का भारतीय पासपोर्ट बनवाया। कुछ दिन पहले विनती बांग्लादेश अपनी बीमार मां को देखने गई थी, लौटते समय बॉर्डर पर पासपोर्ट चेक करने के दौरान जवानों को शक हुआ तो एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को मामले की सूचना देते हुए जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के डॉक्टर के साथ विवाह कर अलीगंज में अवैध तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने पति समेत गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया है। महिला वर्ष 2015 में बांग्लादेश के पासपोर्ट और वीजा पर पश्चिम बंगाल में अपने मामा के घर आई थी।

विज्ञापन


इसके बाद उसने पश्चिम बंगाल के डॉ. समरेंद्र मंडल से विवाह कर लिया और फिर दोनों बरेली के कस्बा अलीगंज में आकर किराए पर रहने लगे। पिछले दिनों महिला के बांग्लादेश जाने के दौरान बॉर्डर पर उसके पास दूसरा पासपोर्ट होने की वजह से उसे वापस भेजकर पुलिस और एलआईयू को सूचित किया गया था।

बांग्लादेश के सतवीरा जिला के थाना श्यामनगर के गांव मुंशीगंज मथुरापुर होरीनगर की निवासी विनती विवा मंडल पुत्री रितीनंदन मंडल 2015 में बांग्लादेश के पासपोर्ट और बीजा पर पश्चिम बंगाल में अपने मामा के घर आई थी। इसी दौरान वहां के डॉ. समरेंद्र मंडल के साथ उसने विवाह कर लिया।
विज्ञापन


अलीगंज इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक विवाह के बाद समरेंद्र मंडल अपनी पत्नी विनती विवा के साथ अलीगंज आकर मोहम्मद उमर के मकान में किराये पर रहने लगा। उसने बिशारतगंज-आंवला तिराहे पर न्यू बंगाली नाम से क्लिनिक खोल लिया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर समरेंद्र मंडल ने विनती का भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। एक माह पहले भारतीय पासपोर्ट पर विनती अपनी बीमार मां को देखने बांग्लादेश गई। लौटते समय बॉर्डर पर पासपोर्ट चेक करने के दौरान जवानों को शक हुआ तो एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को मामले की सूचना देते हुए जांच कराने के लिए कहा गया। एलआईयू ने जांच की, विनती के पास से बांग्लादेश और भारत के पासपोर्ट बरामद हुए। इस मामले में डॉ. समरेंद्र मंडल और विनती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

Trending Videos

फर्जीवाड़ा कर हाईस्कूल की पढ़ाई भी कर ली
फर्जीवाड़ा कर विनती ने यहां हाईस्कूल की पढ़ाई भी पूरी कर ली। समरेंद्र ने विनती का भारतीय पासपोर्ट बनवाने में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी के अलावा हाईस्कूल की मार्कशीट भी लगाई थी। इसके बावजूद बॉर्डर पर शक होने के कारण मामला पकड़ में आ गया।

गई थी भारतीय पासपोर्ट से, लौटी बांग्लादेशी पासपोर्ट से
बांग्लादेशी के हरदासपुर बॉर्डर से आरोपी विनती भारतीय पासपोर्ट पर अपनी मां से मिलने गई थी, लेकिन जब लौटी तो बांग्लादेशी का पासपोर्ट बार्डर पर दिखाया। इससे जवानों को उस पर शक हुआ। उन्होंने आने-जाने वालों की एक से दो माह की डिटेल निकाली तो सारा माजरा सामने आ गया। इसके बाद ही मामले की सूचना एसएसपी को दी गई थी।

एक माह पहले आरोपी महिला अपनी मां से मिलने बांग्लादेशी गई थी। वहां से लौटने के दौरान उसके पास फर्जी दस्तावेजों से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट मिला। जांच के बाद आरोपी महिला और उसके पति से पूछताछ की गई तो मामला साफ हो गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। - चमन सिंह चावड़ा, सीओ आंवला
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की युवती से जबरन निकाह करने की कोशिश
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया में झारखंड प्रदेश की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से जबरन निकाह करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपना नाम बदलकर उसे झारखंड से लाया था। यहां उसका नाम और धर्म पता चला, तब युवती ने विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

आरोपी युवक मूलरूप से हजरतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका परिवार काफी समय से सराय पिपरिया गांव में रह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक चार माह पहले युवक झारखंड प्रदेश के जिला पलामू में काम करने गया था। वहां युवक अपना नाम रवि बताकर मजदूरी कर रहा था। उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई। वह लड़की को उसके घर से ले आया और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की। 24 जून को युवक लड़की को लेकर अपने घर पहुंचा। तब युवती को पता चला कि लड़का दूसरे समुदाय का है। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसे कमरे में बंद कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात युवक उससे जबरन निकाह कर रहा था। इसी दौरान लड़की उसके घर से निकलकर भागी और उसने ग्रामीणों को सारी घटना बताई। इस पर लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक और मौलवी को पकड़ लिया। पुलिस युवती को भी थाने ले आई। जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी लड़की का लड़के से जबरन निकाह कराया जा रहा है। इस पर लड़का और लड़की को थाने लाया गया है। लड़के के खिलाफ झारखंड में एफआईआर दर्ज है। वहां की पुलिस लड़की को लेने आ रही है।

प्रथम दृष्टतया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की के परिवार वालों को बुलाया गया है। अभी नाम और धर्म बदलने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें