फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने के विवाद में गोली मारने वाले बैंक गार्ड की जमानत

विज्ञापन
गोली मारने के आरोपी इसी गार्ड को कोर्ट ने दी राहत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन रोड शाखा में मारी गई थी गोली

बरेली। मास्क न लगाने पर हुए विवाद में रेलकर्मी राजेश राठौर को गोली मारकर घायल करने के आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरक्षा गार्ड केशव को शुक्रवार को जमानत मिल गई। यह आदेश जिला जज रेणु अग्रवाल की अदालत ने दिया।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर कार्यरत राजेश राठौर 25 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन रोड शाखा में पासबुक अपडेट कराने गए थे। आरोप है कि मास्क न लगाने के चलते बैंक के सुरक्षा गार्ड केशव ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। वह मास्क लगाकर दोबारा पहुंचे लेकिन इस बार दोनों के बीच विवाद हो गया और सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। यह गोली राजेश राठौर की जांघ में लगी। मौके पर पहुंची राजेश की पत्नी प्रियंका राठौर ने इस मामले में केशव के खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार को सुरक्षा गार्ड केशव की जमानत अर्जी पर जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई। अधिवक्ता वेंकटेश्वर सक्सेना ने बचाव पक्ष की ओर तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि गार्ड का इरादा जानलेवा हमले का नहीं था। इस पर जिला जज रेणु अग्रवाल की अदालत ने अभियुक्त केशव की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें