फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: टिकटॉक दिखाने के बहाने नौ साल की बच्ची से दरिंदगी, नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Sun, 05 Apr 2020 03:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, बदायूंं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नौ साल की बच्ची को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन

एक युवक मोबाइल पर टिकटॉक दिखाने का बहाना करके नौ साल की बच्ची को अपने खंडहरनुमा घर में ले गया और दरिंदगी की। बच्ची के चीखने पर आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नाजुक हालत में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात शुक्रवार शाम उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे।

नौ साल की बच्ची घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 22 साल का युवक बच्ची को अकेला देखकर घर जा पहुंचा। बच्ची को मोबाइल पर टिकटॉक दिखाने की बात कहकर वह पड़ोस में बने खंडहरनुमा घर में ले गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर बच्ची से दरिंदगी की। बाद में युवक बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
शुक्रवार रात करीब नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी आदेश के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें