इनका बनेगा आयुष्मान कार्ड
जिन परिवारों में सदस्यों की संख्या छह या उससे ज्यादा है या जिनमें सभी सदस्य 60 वर्ष से अधिक हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिलाधिकारी के मुताबिक संबंधित परिवारों का डाटा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) पर दर्ज है। इनका चिह्नांकन आसान होगा।
पोर्टल और एप के जरिए बनाए जाएंगे कार्ड
दिशा-निर्देश के अनुसार बीआईएस 2.0 पोर्टल और मोबाइल एप से आयुष्मान कार्ड बनने हैं। कोटेदार की यूजर आईडी होना जरूरी है। कोटेदार को संबंधित सक्षम अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया है। एप को मोबाइल में इंस्टॉल कर और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्ड बनेंगे।