फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष पंत ने संभाला इज्जतनगर मंडल के डीआरएम का पदभार

विज्ञापन
आशुतोष पंत, डीआरएम, इज्जतनगर मंडल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। उत्तर पश्चिम जोन के जोधपुर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत अब इज्जतनगर मंडल के डीआरएम होंगे। बुधवार को उन्होंने यहां आकर पदभार ग्रहण कर लिया। आशुतोष पंत मूलरूप से हल्द्वानी के रहने वाले हैं। वह 1991 में भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा में आए। इसके बाद उपमुख्य संरक्षा आयुक्त समेत कई पदों पर रहे। इज्जतनगर मंडल में वह सीनियर डीई भी रह चुके हैं। उनके निर्देशन में मथुरा-कासगंज-फर्रुखाबाद-कल्याणपुर रेल सेक्शन का विद्युतीकरण हुआ था। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने आशुतोष पंत का शाल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मान किया। इसके साथ ही निवर्तमान डीआरएम दिनेश कुमार सिंह को विदाई दी। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह मलिक, सीडी अवस्थी, कामरान अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

बोनस की घोषणा पर यूनियनों ने जताया हर्ष
बरेली। रेलवे की बोनस देने की घोषणा को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की एकता की जीत बताया है। श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने कहा कि बोनस को लेकर भ्रम की स्थिति थी। इसे लेकर भारतीय रेलवे श्रमिक संघ और पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने संघर्ष किया, इसका परिणाम सामने हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री आनंद सरन ने इसे एनएफआईआर की जीत बताया। कहा, कर्मचारी संघ ने बोनस की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें