फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में बरेली-बदायूं के  युवा तो फिसड्डी निकले 

Sat, 08 Apr 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Army recruitment in Bareilly-Badayun Young - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट सेंटर में चल रही सेना भर्ती रैली बरेली और बदायूं के युवाआें के लिए भी मुफीद साबित नहीं हुई। बरेली की दौड़ में 50 फीसदी युवा पहुंचे ही नहीं। बदायूं का भी यही हाल रहा। फिजीकली फिट न होने और फर्जी दस्तावेजाें के मामले में भी जिलों के लड़कों को बाहर किया गया। 
विज्ञापन

बरेली के 10 हजार 138 अभ्यर्थियों को छह अप्रैल में बुलाया गया था। सिर्फ 5127 लोग ही शामिल हुए। ये दौड़े तो 610 लड़कों को आगे की प्रक्रिया का मौका मिला। इनका फिजीकल हुआ तो कई चेस्ट में बाहर कर दिए गए तो कई नजर में। दौड़ की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. मयंक ने बताया कि दौड़ में फेल होने का कारण अभ्यर्थियों का नंगे पैर दौड़ना है। हर जगह का ग्राउंड एक जैसा नहीं हो सकता। जहां प्रैक्टिस करते हैं उस समय लोग जूते पहनते हैं और दौड़ में नंगे पैर हो जाते हैं। मैदान भी ऐसा है कि यहां दौड़ने पर आपको चोट लगेगी। चेस्ट व बीम जैसी फिजिकल चेकिंग कर रहे जवान ने बताया कि जिन लड़कों ने दौड़ पास कर ली है उसमें अधिकतर लोगों की छाती मानक से कम है। यह 77 से 82 सेमीमीटर है, लेकिन बहुत फुलाने पर भी 72 से ऊपर नहीं पहुंच पाती है। छाती की परीक्षा में फेल फरीदपुर के प्रवेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने दौड़ पर ही ध्यान दिया था। चेस्ट को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं रहा।  

अभ्यर्थियों ने बताया, चेस्ट के नीचे से नापते हैं 
सेना भर्ती दौड़ में पास होने के बाद चेस्ट में फेल होने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि नाप जोख करने वाले जवान ठीक से जांच नहीं करते हैं। जहां सीना नापना चाहिए वहां इनका इंचटेप नहीं जाता है। छाती से हल्का नीचे होने पर 77 से 82 सेमी नहीं हो पाता है। इसके चलते कई लोग बाहर कर दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


दौड़ में हांफने वाले खांस रहे हैं 
दौड़ में फेल होने वाले अभ्यर्थी खूब खांस रहे हैं। सांस फूलने की वजह से उनसे बोला भी नहीं जाता है। इनको पानी पीने की मनाही रहती है। डॉ. मयंक ने बताया कि धूम्रपान और तंबाकू खाने वाले युवा इतना भी नहीं दौड़ सकते हैं। अधिकतर लोग ऐसे हैं जो बिना प्रैक्टिस के दौड़ने आते हैं। 

अलीगढ़ के रहने वाले और बदायूं का पता, दो पकड़े गए 
फर्जी दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। बदायूं की भर्ती में दौड़ के बाद दस्तावेज चेक हुए तो दो अभ्यर्थियाें को पकड़ा गया। इनके पास निवास प्रमाण पत्र बदायूं का था, जबकि हाईस्कूल व इंटर का प्रमाण पत्र अलीगढ़ का। इन्होंने बताया कि अलीगढ़ में रहकर पढ़ाई की है। सेना अधिकारियाें को बात जमी नहीं और इनको बाहर कर दिया। 
विज्ञापन



अब तक की स्थिति --
जिला                          बुलाया        उपस्थिति        दौड़ पास        फिजिकल पास        फर्जी प्रमाण पत्र
बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर    6987        4000            445            212                    40
बहराइच, लखीमपुर            8835        6000            700            236                    35
हरदोई                                7826        4194            647            220                        12
फर्रुखाबाद                        8117        5200            700             231                        05
पीलीभीत, संभल                9915        4156            720            241                        13
बरेली                            10138        5127            610            223                        23
बदायूं                            6990            3540            610        212                        09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें