फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए आवेदन आज से

Mon, 06 May 2019 01:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में संचालित सेल्फ फाइनेंस कोर्स बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, बी लिब, एम लिब एवं सभी डिप्लोमा कोर्सेस में सोमवार से आवेदन शुरू हो जाएंगे। प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आवेदन के बाद विभाग में अपना आवेदनपत्र जमा करना होगा।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए बरेली कॉलेज में संचालित सेल्फ फाइनेंस एवं डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया के लिए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने डॉ. प्रियंक मेहरोत्रा को प्रवेश नियंत्रक की जिम्मेदारी दी है। नए सत्र में एडमिशन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो चुके हैं।

छात्र-छात्राओं को इस आवेदन की हार्डकॉपी के साथ ही अपने आवेदन को विभाग में जमा करना होगा। सोमवार से यह प्रक्रिया प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। डॉ. प्रियंक मेहरोत्रा ने बताया कि किसी भी कोर्स में फीस बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न कोर्सेस में सीटों की संख्या कुछ इस प्रकार हैं-
बीकॉम ऑनर्स : 160
बीबीए : 220
बीसीए : 140
बी लिब : 60
एम लिब : 40
प्रत्येक डिप्लोमा : 30

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें