फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना पुलाव: सबको साथ लाएगा एक मुट्ठी चावल... नफरत मिटाएगा, सद्भाव का देगा संदेश

Sat, 19 Oct 2024 11:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शिक्षकों ने शहरवासियों से अपील की है कि सद्भावना पुलाव को तैयार करने के लिए सभी एक मुट्ठी चावल दें। इसके लिए निर्धारित तिथि को रथ स्कूलों, कॉलेजों, नगर के वार्डों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक स्थलों तक जाएगा। 
विज्ञापन
सद्भावना पुलाव के लिए दिया एक मुट्ठी चावल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के संचालकों ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय आकर सद्भावना पुलाव की पहल पर मंथन किया। किसी ने कविता, सबको साथ लाएगा एक मुट्ठी चावल, नफरत मिटाएगा एक मुट्टी चावल... तो किसी ने विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। सभी ने अमर उजाला की इस पहल का स्वागत किया। इसमें सहयोग करने की हामी भरी।

विज्ञापन


महाविद्यालयों के संचालकों ने कहा कि वे अपने-अपने संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मध्य सद्भावना पुलाव की जानकारी देंगे। अभिभावकों व शिक्षकों से भी इसमें सहभागिता करने की अपील करेंगे। शिक्षकों ने कहा कि इस पहल में शामिल होकर छात्र-छात्राएं परिवार व समाज के अन्य लोगों को सकारात्मक संदेश देंगे। एक ओर जहां कुछ लोग अपने फायदे के लिए समाज में दीवार खड़ी कर रहे हैं, वहीं यह पहल सभी धर्म और वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाएगी। 

सद्भावना के लिए दें दान  
शिक्षकों ने कहा कि सद्भावना पुलाव को तैयार करने के लिए सभी एक मुट्ठी चावल दें। इसके लिए निर्धारित तिथि को रथ स्कूलों, कॉलेजों, नगर के वार्डों, सामाजिक संंगठनों व धार्मिक स्थलों तक जाएगा। वहां से चावल एकत्र कर पुलाव तैयार किया जाएगा। बाद में इसे शहर के प्रमुख स्थानों पर वितरित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. आरके मेहरा, शशि भूषण अग्रवाल, डॉ. नुपुर गोयल, कविता शर्मा, डॉ. केपी गंगवार, डॉ. रतन पाल गंगवार, डॉ. हरिशंकर गंगवार, शशि भूषण, एसपी शर्मा, डॉ. रेनू उपाध्याय, देवेश, नरेंद्र सिंह, कलीमुद्दीन, डॉ. महेश जोशी, डॉ. रीता मौर्या, डॉ. महमूद हुसैन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में बढ़ेगा सौहार्द
सद्भावना पुलाव सकारात्मक पहल है। यह सामाजिक सौहार्द बढ़ाएगा। इसमें हर कोई एक मुट्ठी चावल देगा, जिससे तैयार होने वाले पुलाव का सभी सेवन करेंगे।  - उमेश गौतम, महापौर

समाज में अच्छा संदेश देने के लिए ऐसी पहल बहुत जरूरी हैं। इससे भाईचारा बढ़ेगा। वहीं, एक मुट्ठी चावल सामाजिक एकता को मजबूती देगा। - मनीष शर्मा, सीएमडी, सृष्टिपूर्ति वेलनेस

आजकल जो माहौल चल रहा है, इसमें सद्भावना पुलाव का महत्व अधिक हो गया है। इसमें सभी लोग एक-एक मुट्ठी चावल देंगे। यह निश्चित रूप से एकता का संदेश देने वाली पहल है। - ईशान खान, निदेशक, मारिया फ्रोजन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें