फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बच्ची से हैवानियत: ईंट से सिर कुचलकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Sat, 19 Oct 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी इलाके में सात साल की बच्ची की हत्या का आरोपी युवक 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में उसे दबोचा। उसके पैर में गोली लगी है।  
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी इलाके में ईंट से सिर कुचलकर सात वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा मकान में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में कपड़े से लिपटा हुआ था। पुलिस ने देर रात बच्ची की हत्या के आरोपी जानेआलम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली मारी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जानेआलम शराब के नशे में बच्ची को बहला-फुसलाकर खंडहरनुमा मकान में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर उसने ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। 

बदायूं में सात वर्षीय बच्ची की हत्या: खंडहर में मिला शव, मंजर देख सन्न रह गए लोग, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन


घटना से लोगोंं में था आक्रोश 
घटना से नाराज लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। रात में ही एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी के घटना का जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में आरोपी जानेआलम बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। 

विज्ञापन

भागने की फिराक में था आरोपी 
पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। देर रात बिल्सी से बीनपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर आरोपी जानेआलम भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें