140 करोड़ रुपये का है बजट
सिटीज 2.0 प्रोजेक्ट में चुने गए सभी 80 वार्डों को संवारने के लिए बजट 140 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इस योजना में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 40-40 फीसदी और अरबन लोकल बॉडीज की ओर से 20 प्रतिशत धनराशि खर्च की जाएगी। शुरुआत में प्रस्तावित राशि से ही काम होगा। अगले डेढ़ से दो माह में धरातल पर काम शुरू होने की संभावना है। हालांकि टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है।
ये कार्य होने हैं
- वार्डों से कूड़ा उठान के साथ ही उपयोगी व अनुपयोगी कूड़े के निस्तारण के लिए मेटेरियल रिसीव फैसिलिटी को अत्याधुनिक किया जाएगा।
- सौर ऊर्जा आधारित कचरा निस्तारण प्लांट की स्थापना होगी।
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण सेवाओं के लिए अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली विकसित होगी।
- नाथ कॉरिडोर में पुष्प व नारियल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जाएगी।
- जल धाराओं का अपशिष्ट रिसाव रोकने के लिए शहर के नाले-नालियों में मैकेनिकल बार स्क्रीन की व्यवस्था होगी।