फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत दरगाह का बड़ा कदम: आईएमआईएम प्रत्याशी आसिफ मियां को सभी पदों से मुक्त किया, ये है नाराजगी की वजह

Sun, 30 Jan 2022 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

सैयद आसिफ मियां उत्तराखंड की विधानसभा खटीमा से एआईएमआईएम की ओर से चुनाव मैदान में उतरे हैं। दरगाह की ओर से आसिफ मियां को एक पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
आला हजरत दरगाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुभान रजा खां सुभानी मियां के दामाद सैयद आसिफ मियां को दरगाह के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। दरगाह से जुड़े रहकर सियासत में सीधे तौर पर कदम रखने से दरगाह के जिम्मेदारान उनसे बेहद नाराज नाराज हैं। वह दो दिन पहले उत्तराखंड की विधानसभा खटीमा से एआईएमआईएम की ओर से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी बात को लेकर दरगाह की ओर से भारी नाराजगी जताई गई है। इस मामले में दरगाह के सज्जादा नशीन मुफ्ती हसन रजा खां कादरी की ओर से आसिफ मियां को एक पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस पत्र में कहा गया है कि आसिफ मियां को दरगाह आला हजरत के प्रमुख और अधिकृत दीनी मजहबी और सामाजिक संगठन तहरीके तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद और दरगाह आला हजरत की समस्त जिम्मेदारियों और पदों से तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाता है। साथ ही यह भी आगाह किया गया है कि वह दरगाह आला हजरत अथवा पीटीएस से संबंधित किसी भी पद का उल्लेख कदापि न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें