फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-बंगलूरू के बाद अब लखनऊ के लिए उड़ान की उम्मीद

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत आठ और नए मार्गों पर देगा हवाई सेवा

बरेली। दिल्ली के बाद मुंबई-बंगलूरू के लिए बरेली एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद अब लखनऊ के लिए भी फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा सात और मार्गों पर भी बरेली से उड़ान शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ होते हुए प्रयागराज के लिए भी उड़ानें शुरू होनी हैं, हालांकि इस रूट पर सेवाएं शुरू करने का लाइसेंस लेने वाली निजी कंपनी टर्बो ने अब तक सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजा है। बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ ने लखनऊ के लिए फिलहाल उड़ान के संबंध में कोई प्रगति न होने की बात कही है। हालांकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत आठ और नए मार्गों पर बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होनी है। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर और कुशीनगर के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं। इधर, बृहस्पतिवार को डीएम नितीश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बिजली निगम को एयरपोर्ट पर अंडर ग्राउंड केबल डालने का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

कपड़े का व्यापार पंजाब से बहुत है। अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू होने से कपड़ा व्यापारियों को लाभ मिलेगा। मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने का व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा। - राजेश छाबड़ा, अध्यक्ष, शास्त्री मार्केट एसोसिएशन

मुंबई जाने के लिए व्यापारियों को दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी होती थी, इसमें दो दिन का समय खराब होता था। अब काफी समय बचेगा। व्यापार के लिहाज से अब कोलकाता के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। - जफर बेग, अध्यक्ष, बरेली मर्चेंट एसोसिएशन

विज्ञापन


मुंबई, बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू होना खुशी की बात है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। आने वाले कुछ दिनों में ही इंडस्ट्री को इसका फायदा दिखाई देगा। - नीरज गोयल, चेयरमैन, आईआईए।

बंगलूरू और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने का इंडस्ट्री को खासा लाभ होगा। मुंबई और बंगलूरू के कई बड़े उद्यमी बरेली आना चाहते हैं। बंगलूरू आईटी हब है। बरेली से कई स्टूडेंट वहां पढ़ाई कर रहे हैं। -तनुज भसीन, चैप्टर, आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें