फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रामपुर के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। रामपुर की रामनाथ कॉलोनी में रहने वाले राहुल सिंह ने सुभाषनगर इलाके की युवती से फोन पर बातचीत कर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने राहुल के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
युवती ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में राहुल सिंह नाम के युवक ने उसे फोन किया और फिर गलत नंबर लगने की बात कहकर कॉल काट दी। कुछ समय बाद उसने दोबारा कॉल की और गलत कॉल लगने के लिए माफी मांगते हुए दोस्ती की बात कही। उसने बताया कि वह अविवाहित है और रामपुर में उसका स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। इसके बाद राहुल ने शादी का झांसा देकर उसे रामपुर बुलाया जहां सिविल लाइंस स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना है कि राहुल इसके बाद फिर बरेली आया और 27 अक्तूबर को शादी का दिखावा कर रामपुर रोड पर होटल में उसके साथ रुका जहां फिर उसका यौन शोषण किया। इस बीच उसे पता लगा कि राहुल शादीशुदा है तो वह एक अक्तूबर को शाम पांच बजे रामपुर में उसके घर पहुंचीं। वहां राहुल की पत्नी ने हंगामा करते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह घर लौट सकी। युवती की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी कर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें