फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार पशु तस्करों पर रासुका के तहत कार्रवाई, एक दिन में पकड़े गए थे 125 आरोपी

Thu, 23 Feb 2023 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पिछले दिनों पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के कटान की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 125 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से चार पर रासुका की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद में गोकशी और पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चार पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जेल में बंद चार पशु तस्करों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है। चारों आरोपियों के परिजन जमानत के लिए पैरवी कर रहे थे, लेकिन रासुका लगने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीं  पांचवें आरोपी की जमानत याचिका पड़ने के बाद उसे भी रासुका में निरुद्ध किया जा सकता है। 

पशुधन मंत्री के इलाके में हुई थीं घटनाएं 

पिछले दिनों पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला के अलीगंज व बिशारतगंज में संरक्षित पशुओं के कटान की घटनाएं हुई थीं। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। मंत्री भी मौके पर पहुंचे थे। तब पुलिस ने एक दिन में 125 पशु तस्करों को जेल भेजा था। 

विज्ञापन


बिशारतगंज और अलीगंज पुलिस ने हाल ही में पांच पशु तस्करों को जेल भेजा था। इनमें से चार की जमानत के लिए आरोपी पक्ष पैरवी कर रहा था। फिलहाल इन चारों पर रासुका लगाने की संस्तुति एसएसपी ने की थी। इस पर डीएम के आदेश के बाद चारों आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई

1. मेहंदी हसन पुत्र नन्नू हसन निवासी बगिया मोहल्ला थाना अलीगंज
2. हसीब कुरैशी पुत्र अशरफ निवासी अलीगंज, बरेली।
3. रिजवान पुत्र गफूर निवासी अलीगंज, बरेली।
4. आरिफ पुत्र घसीटा निवासी जैतपुर शरीफपुर, थाना बिशारतगंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें