फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम हाईवे के सकरिया मोड़ पर कार-ट्रक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर शुक्रवार रात आठ बजे सकरिया मोड़ के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। कार में सवार पंचायत राज विभाग के डीपीएम, एडीओ पंचायत और खंड प्रेरक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने डीपीएम और खंड प्रेरक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एडीओ को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक में तैनात पूरनपुर कोतवाली के गांव घुंघचाई निवासी एडीओ पंचायत रविप्रकाश मिश्रा, गांव जटपुरा निवासी खंड प्रेरक रियाज और विकास भवन मे तैनात गांव महुआ गुंदे निवासी डीपीएम अभिषेक मिश्रा शाम को पीलीभीत से पूरनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे के सकरिया मोड़ पर पूरनपुर की ओर से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने सभी घायल को गाड़ी से निकालकर पिकअप से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां अभिषेक मिश्रा और रियाज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एडीओ रविप्रकाश को भी गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना की सूचना पर विकास विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए। सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, डीपीआरओ समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें