फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी का मुंडन कराने जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बेटी का मुंडन कराने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार से परिवार में मातम पसर गया है। रविवार शाम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कच्चा कटरा वार्ड-6 से पालिका सदस्य राजीव प्रजापति ने बताया कि उनके मोहल्ले की 27 वर्षीय रुबी रविवार दोपहर अपनी बेटी का मुंडन कराने अपने भाई के साथ बाइक से गौरी शंकर गुलड़िया मंदिर जा रही थी। आंवला-रामनगर रोड पर मऊचंदपुर के समीप पहुंचे पर अचानक महिला बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। कस्बे के निजी अस्पताल में ले आए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला को दो बेटियां हैं। पति हरीश मौर्य मंडी समिति में आढ़ती हैं। संवाद

खेत से घर जा रहे किसान की ट्रक की टक्कर से मौत

मौके से चालक ट्रक चालक भागा, आरोपी के विरुद्ध दर्ज दर्ज
रामनगर। आंवला-शाहबाद मार्ग से आंवला की तरफ ट्रक ने रविवार को खेत से घर जा रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे अशोक ने बताया कि रामनगर के 43 वर्षीय सुरेंद्र सिंह मिर्च की फसल देखकर घर जा रहे थे। तभी रोड पार करते समय तेज आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में जाते समय मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। दिया। मृतक के दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। आंवला थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अशोक ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
-
कार की टेंपो में टक्कर, तीन घायल

भमोरा। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी राकेश ने रविवार को बताया कि वह अपनी पत्नी गंगा देवी बेटी मधु व बेटा अर्जुन के साथ ऑटो से बरेली से काद्राबाद जा रहे थे। बरेली बदायूं रोड पर पुटी मोड़ के समीप बदायूं की तरफ से आ रही कार ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलटने से बाल बाल बच गया। टेंपो में बैठी गंगा देवी व दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए। भमोरा पुलिस ने घायलों को सीएचसी भमोरा भेजा है। डॉक्टरों ने गंगा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें