फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हैदरी दल से जुड़े शातिर ने मदरसे में पढ़ रहे किशोर से की गलत हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बकरीद के दिन गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की युवतियों का वीडियो बनाकर अभद्रता करने वाले हैदरी दल के गुर्गों के काले कारनामे रोज ही सामने आ रहे हैं। फरीदपुर में गिरफ्तार हाफिज की पढ़ाई कर रहे खुराफाती को जेल भेजे जाने से पहले एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने उसके नेटवर्क का खुलासा किया। बताया कि वह मदरसे के छात्र से ही गलत हरकतें कर रहा था। आरोपी के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी ने बताया कि फरीदपुर के गांव पिपरथरा का रहने वाला नबी हसन शाहजहांपुर के एक मदरसे में दीनी तालीम हासिल कर रहा है। वह हैदरी दल का पदाधिकारी बताया जा रहा है। उसने मदरसे में साथ पढ़ने वाले सीतापुर के ककराही लहरपुर निवासी छात्र जीशान का मोबाइल चुपके से ले लिया। उसका मोबाइल नंबर डालकर अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी बनाई। हैदरी दल 25 नाम से एक ग्रुप भी बनाया और उसमें उन्मादी, हिंसक और अश्लीलता भरे वीडियो डालने लगा।
पुलिस ने आईडी के आधार पर पहले जीशान को बुलाकर पूछताछ की। पता लगा कि जीशान के नंबर से आईडी बनाकर नबी हसन ये सब कर रहा है। तब नबी हसन को बीसलपुर रोड पर धर्मकांटे के पास साठा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हैदरी दल के नाम से चल रही गैर कानूनी गतिविधियों का खुलासा हुआ। जीशान ने ही सोमवार रात फरीदपुर थाने पहुंचकर आरोपी नबी हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें